अमिता नीरव जी द्वारा लिखी ‘एक दिन’ , कैसे एक सामान्य सी चलती ज़िन्दगी में एक दिन कुछ चीज़ें ऐसे हो जाती हैं जो आपको सोचने पर मज़बूर कर देती हैं वो सोचने पर जिसे शायद खुद आप अपने लिये महसूस करना भूल गए हैं |
अमिता नीरव जी द्वारा लिखी ‘एक दिन’ , कैसे एक सामान्य सी चलती ज़िन्दगी में एक दिन कुछ चीज़ें ऐसे हो जाती हैं जो आपको सोचने पर मज़बूर कर देती हैं वो सोचने पर जिसे शायद खुद आप अपने लिये महसूस करना भूल गए हैं |
सुनिए फरनांडो सेरेंटीनो द्वारा लिखी रोमांचक रचना ” द रिटर्न ” | क्या होता है जब लेखक एक भिखारी की मौत होते देखता है क्या वह उसके बारे में किसी को बता पायेगा या कोई और उसके बारे में पहले से जान चुका है?
लकी राजीव द्वारा लिखी मोह के धागे , आपको आपके छुपे हुए एहसास से रूबरू करवाएगी | वसुंधरा के मन में अरुण के लिये कुछ भावनाएं हैं पर क्या वह अपनी सही भावनाओं को पहचान पायेगी या अपनी ज़िन्दगी अकेली जीने का फैसला करेगी ?
भगवती चरण वर्मा जी द्वारा लिखी प्रायश्चित, कहानी है रामू की बीवी की जो एक कबरी बिल्ली को मार देती है | समाज उससे अपने किये का प्रायश्चित करवाना चाहता है जो की समाज के ही बताये नियमो के तहत होगा|पर क्या ये नियम सही है ? क्या वह अपने किये का प्रायश्चित कर पाएगी?
सुनिए विनोद नायक जी द्वारा लिखी दिल को छू लेने वाली कहानी ‘काली थैली’ जहाँ रिश्ते प्यार से बने और जुड़े हैं |भोलू फुटपाथ पर रहता है और फैंका हुआ खाना खाता है, क्या होता है जब एक दिन फैंकी हुई थैली में उससे एक बच्ची मिलती है | क्या वह उस बच्ची का ध्यान रख पायेगा और उसे पाल पायेगा? पर क्या वही वह समाज के एक डरावने सच को भी दिखते हैं ?
सुनिए ओ हेनरी (O’Henry) द्वारा लिखी खूबसूरत रचना अनूठा उपहार(The Gift Of The Magi) और जानिये सच्चे प्यार और तोहफे की सही अहमियत जिम और डेला के साथ और दीजिये किसी अपने को कुछ ख़ास |
सुनिए अर्नेस्ट हेमिंग्वे (Ernest Hemingway) द्वारा लिखी प्रसिद्ध कहानी हिल्स लाइक वाइट एलीफैंट (Hills Like White Elephant) का पहली बार हिंदी में अनुवाद हमारे मेहमान लक्ष्य दत्ता के द्वारा, उन्ही की आवाज़ में |
किसी को ज़रूरत में जान कर उसकी मदद करना क्या हमेशा सही होता हैं ? क्या इंसानियत ज़िंदा रहती है या फिर एक बार फिर हार जाती है किसी ऐसे के आगे जिसने उसका गलत फायदा उठाया हो | क्या अपना ही दूसरों पर किया विश्वास डगमगाने लगता है , नार्मन ऐसे ही जवाब ढूंढ़ता है खुद में , ‘डस्क’ साकी द्वारा लिखी इस रचना में | सुनिए और जानिये क्या आपको इंसानियत से जुड़े सवालों के जवाब मिलते हैं या फिर एक प्रश्न रह जाते हैं |
सुदर्शन जी द्वारा लिखी साइकिल की सवारी एक खूबसूरत रचना है जो आपको ले जायेगी ऐसी दुनिया में जहां हमारे लेखक सीख रहे हैं साइकिल चलाना |अब क्या वो साइकिल चलाना सीख पाएंगे ? या फिर साइकिल की सवारी पड़ जायेगी उन पर भारी? सुनिए और याद कीजिये वो किस्सा जब आपने साइकिल चलाना सीखा हो| 🙂
दिशाएं हैं चार , पर क्या उन्ही में से एक दिशा में चलना ही सही है , अगर कोई अपनी अलग दिशा बनाना चाहे तो क्या वह वो गलत है| ऐसे कई सवालों के जवाब देती है सुशांत सुप्रिय जी द्वारा लिखी “पांचवी दिशा“| जहाँ एक दिशा तो थी पर चुनी हुई नहीं, अपने मनोरथ से बनायीं एक नयी दिशा|