जानिये प्यार की एक नयी परिभाषा सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखी कहानी गौरी के साथ इस वैलेंटाइन|अनजाने पर दिल से जुड़ चुके रिश्ते किस मोड़ पर ले जाएंगे गौरी की कहानी|
जानिये प्यार की एक नयी परिभाषा सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखी कहानी गौरी के साथ इस वैलेंटाइन|अनजाने पर दिल से जुड़ चुके रिश्ते किस मोड़ पर ले जाएंगे गौरी की कहानी|
लकी राजीव द्वारा लिखी मोह के धागे , आपको आपके छुपे हुए एहसास से रूबरू करवाएगी | वसुंधरा के मन में अरुण के लिये कुछ भावनाएं हैं पर क्या वह अपनी सही भावनाओं को पहचान पायेगी या अपनी ज़िन्दगी अकेली जीने का फैसला करेगी ?
भगवती चरण वर्मा जी द्वारा लिखी प्रायश्चित, कहानी है रामू की बीवी की जो एक कबरी बिल्ली को मार देती है | समाज उससे अपने किये का प्रायश्चित करवाना चाहता है जो की समाज के ही बताये नियमो के तहत होगा|पर क्या ये नियम सही है ? क्या वह अपने किये का प्रायश्चित कर पाएगी?
शरत चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखी अनुपमा का प्रेम , कहानी है अनुपमा के प्रेम या फिर शायद कुछ हद तक उसके पागलपन की सुरेश के लिये | पर क्या अनुपमा को उसका प्यार मिल पायेगा या वो प्यार अधूरा रह जाएगा?
सुनिए विनोद नायक जी द्वारा लिखी दिल को छू लेने वाली कहानी ‘काली थैली’ जहाँ रिश्ते प्यार से बने और जुड़े हैं |भोलू फुटपाथ पर रहता है और फैंका हुआ खाना खाता है, क्या होता है जब एक दिन फैंकी हुई थैली में उससे एक बच्ची मिलती है | क्या वह उस बच्ची का ध्यान रख पायेगा और उसे पाल पायेगा? पर क्या वही वह समाज के एक डरावने सच को भी दिखते हैं ?
आर के नारायण (R K Narayan) द्वारा लिखी डॉक्टर के शब्द(The Doctor’s Word), एक डॉक्टर की अपने काम के प्रति ईमानदारी की, उसकी सच्ची दोस्ती और उसी सच्चे दोस्त की जान बचाने की कहानी है| एक डॉक्टर का काम और भी मुश्किल हो जाता है जब उसके सामने कोई अपना हो | क्या डॉ रमन अपने डर को हरा पाएंगे और दे पाएंगे अपने दोस्त को एक नयी ज़िंदगी? इसी कहानी के साथ आइये नए साल २०२१ की शुरुवात करें सभी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद करके जो हमें एक नयी उम्मीद और ज़िंदगी देते हैं |
सुनिए ओ हेनरी (O’Henry) द्वारा लिखी खूबसूरत रचना अनूठा उपहार(The Gift Of The Magi) और जानिये सच्चे प्यार और तोहफे की सही अहमियत जिम और डेला के साथ और दीजिये किसी अपने को कुछ ख़ास |
दादी माँ (Daadi Maa) खुशवंत सिंह (Khushwant Singh)जी द्वारा लिखी एक खूबसूरत रचना है जो दादा दादी के साथ हमारे रिश्ते को बहुत सादगी और खूबसूरती से बयां करती है, वो ख़ास जगह जो हम सबकी ज़िन्दगी में उनके लिये होती है| सुनिए हमारे साथ ये कहानी और सहेज लीजिये कुछ खूबसूरत यादें उस वक़्त की जो आपने अपने दादा दादी के साथ बिताया हो |
घीसू और माधव जो कोई भी काम करने से घबराते हैं, उन्होंने गरीबी को अपने जीवन की सच्चाई मान लिया है जिसके लिये वो कुछ नहीं करना चाहते| पर क्या यह सच्चाई इन दोनों पर इतनी हावी हो जाती है की माधव को अपनी पत्नी का प्रसव पीड़ा में मरना नहीं दिखता | और जब वो मर जाती है तो क्या उसके लिये एक कफ़न का इंतज़ाम करना भी उन्हें भारी लगता है | सुनिए मुंशी प्रेमचंद (Munshi Premchand) जी द्वारा लिखी कफ़न (Kafan) समाज की एक कड़वी सच्चाई का आईना दिखाती कहानी |
किसी को ज़रूरत में जान कर उसकी मदद करना क्या हमेशा सही होता हैं ? क्या इंसानियत ज़िंदा रहती है या फिर एक बार फिर हार जाती है किसी ऐसे के आगे जिसने उसका गलत फायदा उठाया हो | क्या अपना ही दूसरों पर किया विश्वास डगमगाने लगता है , नार्मन ऐसे ही जवाब ढूंढ़ता है खुद में , ‘डस्क’ साकी द्वारा लिखी इस रचना में | सुनिए और जानिये क्या आपको इंसानियत से जुड़े सवालों के जवाब मिलते हैं या फिर एक प्रश्न रह जाते हैं |