सुनिए शिवानी जी द्वारा लिखी खूबसूरत रचना ‘गूंगा’ और समझिये कुछ अनकहे जज़्बातों को|
सुनिए शिवानी जी द्वारा लिखी खूबसूरत रचना ‘गूंगा’ और समझिये कुछ अनकहे जज़्बातों को|
सुनिए कैसे एक महिला का किया अच्छा व्यवहार किसी की ज़िन्दगी बदल देता है, लैंग्स्टन ह्यूज़ जी की लिखी थैंक्यू मैम में |
चिट्ठियाँ, आज कल के वक़्त में ये नाम सुन कर अजीब लगा या अपना सा लगा?
जहाँ कहानियों ने आपको पुराने दिनों से जोड़ा क्यों न आप और हम जुड़ जाएँ कुछ चिठियों के साथ भी ? वो पुरानी चिट्ठियाँ जो हैं आपके करीब आपके किसी बक्से में बंद, जिन्हे शायद आपने कभी किसी को भेजा नहीं या क्यों न उन्हें खोला जाए कहानी जानी अनजानी के संग|
कहानी जानी अनजानी ले कर आये हैं ‘बोलती चिट्ठियाँ‘ जिसमें आप हमसे सांझा करेंगे वो चिठियाँ जो आपके दोस्त, जीवनसाथी,भाई,बहिन,माता या पिता ने आपको कभी लिखी हो, या आपने किसी को लिखी हो पर भेज ना पाए हों | हम पढ़ेंगे उन्हें ‘कहानी जानी अनजानी’ पर |तो चलिए जुड़ जाते हैं फिर उन प्यारे पलों को सहेजने हम मिल कर |
सुनिए मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी लोकप्रिय कहानी ‘पूस की रात’, ठण्ड की एक रात हल्कू किसान के लिये क्या कुछ बदल देती है ?
अमिता नीरव जी द्वारा लिखी ‘एक दिन’ , कैसे एक सामान्य सी चलती ज़िन्दगी में एक दिन कुछ चीज़ें ऐसे हो जाती हैं जो आपको सोचने पर मज़बूर कर देती हैं वो सोचने पर जिसे शायद खुद आप अपने लिये महसूस करना भूल गए हैं |
सुनिए फरनांडो सेरेंटीनो द्वारा लिखी रोमांचक रचना ” द रिटर्न ” | क्या होता है जब लेखक एक भिखारी की मौत होते देखता है क्या वह उसके बारे में किसी को बता पायेगा या कोई और उसके बारे में पहले से जान चुका है?
जानिये प्यार की एक नयी परिभाषा सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा लिखी कहानी गौरी के साथ इस वैलेंटाइन|अनजाने पर दिल से जुड़ चुके रिश्ते किस मोड़ पर ले जाएंगे गौरी की कहानी|
लकी राजीव द्वारा लिखी मोह के धागे , आपको आपके छुपे हुए एहसास से रूबरू करवाएगी | वसुंधरा के मन में अरुण के लिये कुछ भावनाएं हैं पर क्या वह अपनी सही भावनाओं को पहचान पायेगी या अपनी ज़िन्दगी अकेली जीने का फैसला करेगी ?
भगवती चरण वर्मा जी द्वारा लिखी प्रायश्चित, कहानी है रामू की बीवी की जो एक कबरी बिल्ली को मार देती है | समाज उससे अपने किये का प्रायश्चित करवाना चाहता है जो की समाज के ही बताये नियमो के तहत होगा|पर क्या ये नियम सही है ? क्या वह अपने किये का प्रायश्चित कर पाएगी?
शरत चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखी अनुपमा का प्रेम , कहानी है अनुपमा के प्रेम या फिर शायद कुछ हद तक उसके पागलपन की सुरेश के लिये | पर क्या अनुपमा को उसका प्यार मिल पायेगा या वो प्यार अधूरा रह जाएगा?